breaking news

Jammu Kashmir Encounter – जम्मू कश्मीर में 6 आतंकी ढेर, 2 जवान भी शहीद

जम्मू कश्मीर
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Jammu Kashmir Encounter – जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हो गए।

Jammu Kashmir Encounter

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किए जाने के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में अब तक 6 आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल की ड्रोन फुटेज भी सामने आई है।

शनिवार को आंतकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था। जवान कुलगाम के मुदरगाम इलाके में जारी एनकाउंटर में पहले घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

लगातार दूसरे दिन रविवार को भी इलाके में ऑपरेशन जारी है। इलाके में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना है।

Share from here