Advertisement
breaking news

Jammu Kashmir – कठुआ में आतंकियों ने सेना के वाहन को बनाया निशाना, दो जवान घायल

जम्मू कश्मीर

Jammu Kashmir के कठुआ जिले में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया है।आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में सेना के दो जवान घायल हुए हैं।

Advertisement

Jammu Kashmir

आतंकियों ने लोई मराड गांव के पास सेना के वाहन पर हमला किया। जवाब में भारतीय सेना ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

ये हमला उस वक्त हुआ जब सेना के जवान अपनी रुटीन गश्त पर थे। वहीं, सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।

इससे पहले, सेना ने 24 घंटे पहले ही जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों मार गिराया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari