Advertisement
breaking news

कुलगाम – सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, हिजबुल का एक आतंकी ढ़ेर

जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि यह एनकाउंटर कुलगाम जिले के खांडीपोरा इलाके में शुरू हुआ था।

Advertisement

 

पुलिस को खांडीपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया था। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। गाड़ियों की आवाजाही के भी सभी रास्ते ब्लॉक कर दिए गए थे।

 

पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकवादी मारा गया है। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari