Advertisement
breaking news

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी

विदेश

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई है। गोली शिंजो आबे के सीने में लगी है, उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आबे की हालत गंभीर बनी हुई है क्योंकि उनका काफी खून निकल गया था।

Advertisement

शिंजो आबे पर यह हमला नारा शहर में हुआ। भाषण देते हुए आबे अचानक नीचे गिर गए, शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी। फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari