sunlight news

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अस्वस्थता के कारण दे सकते हैं इस्तीफा

विदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे स्वास्थ्य कारणों से पद से त्याग पत्र दे सकते हैं। शुक्रवार की सुबह जापानी मीडिया के माध्यम से इस आशय के समाचार मिल रहे हैं, जिनमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री त्याग पत्र दे रहे हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और सरकारी कामकाज में कठिनाई  महसूस कर रहे हैं। 
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शिंजो आबे सायं पांच बजे प्रेस को सम्बोधित करेंगे। वह आठ साल से जापान के प्रधानमंत्री के पद पर हैं। 
Share from here