Advertisement
breaking news

झालदा में कांग्रेस के 4 नेताओं- पार्षदों व 250 समर्थकों पर केस दर्ज

बंगाल

झालदा पुलिस ने झालदा नगर पालिका बोर्ड के गठन के दिन हुए दंगों के सिलसिले में कांग्रेस के चार नेताओं, पार्षदों, कार्यकर्ताओं और 250 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Advertisement

 

वार्ड नं. 9 के कांग्रेस पार्षद बिप्लब कयाल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। झालदा थाने की पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन समेत कई आरोपों में मामला दर्ज किया है।

 

मंगलवार को झालदा नगर पालिका बोर्ड के गठन से पहले कांग्रेस का काला दिवस मनाने को लेकर तनाव की स्थित हुई थी। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari