Advertisement
breaking news

झारखंड की एक्ट्रेस की हावड़ा में हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

बंगाल

झारखंड की अभिनेत्री की हत्या के मामले में उसके पति को बागनान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मृतका रिया कुमारी उर्फ ​​ईशा आलिया के पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, लंबी पूछताछ के दौरान दिए गए बयानों में विसंगतियों के चलते गिरफ्तारी की गई है। बागनान में जिस झारखंड एक्ट्रेस की हत्या की गई थी, उसके शव की फॉरेंसिक जांच की जाएगी। फोरेंसिक टीम शव के नमूने एकत्र करेगी। रिया के सिर पर गहरा जख्म है। इसकी जांच की जाएगी कि वहां गन पाउडर फंसा है या नहीं। हत्या से पहले हाथापाई हुई थी की नहीं इसे भी तलाशेगी।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari