CM हेमंत सोरेन के करीबी के यहां ED रेड में मिलीं दो AK-47

अन्य
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन से जुड़े केस में ईडी की कार्रवाई जारी है। बुधवार सुबह रांची में प्रेम प्रकाश सहित रांची के 12 ठिकानों पर ईडी ने एक साथ छापेमारी की। प्रेम प्रकाश के आवास से दो एके-47 मिले हैं। वहीं, रांची के अरगोड़ा चौक के समीप वसुंधरा अपार्टमेंट के 8वें तल्ले पर भी ईडी की टीम पहुंची है। यहां प्रेम प्रकाश के दफ्तर में छापेमारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित हॉली एंजल स्कूल भी ईडी की रडार में है। छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गयी है। खबर यह भी है कि सीएम हेमंत सोरेन के सीए जे जयपुरिया के घर पर भी ईडी छापेमारी कर रही है।

Share from here