Advertisement
breaking news

JNUSU Election – जेएनयू में देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

दिल्ली

JNUSU Election – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) कैंपस में देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। छात्र संघ चुनाव कराने पर एक बैठक के दौरान ABVP और लेफ्ट समर्थित छात्र समूहों के बीच झड़प हो गई।

Advertisement

JNUSU Election

जिसमें दोनों पक्षों ने दावा किया कि उनके कुछ सदस्य घायल हुए हैं। जेएनयू प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

आरोप है कि जेएनयू कैंपस में चुनाव से पहले जनरल बॉडी मीटिंग से संबंधित प्रक्रियाएं नहीं पूरी हुई थीं, जिसका विरोध किया गया।

इस पर दूसरे संगठन के छात्रों ने बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक बढ़ गया। एबीवीपी ने लेफ्ट संगठनों के छात्रों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

वहीं डेमोक्रेटिक स्टूडेंट फेडरेशन यानी डीएसएफ ने एबीवीपी के सदस्यों पर चुनाव प्रक्रिया बांधित करने का आरोप लगाया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari