Advertisement

जो बाइडन बोले – चीन को तालिबान से समस्या, कर रहा समझौते की कोशिश

विदेश

अफगानिस्‍तान में तालिबान की ओर से सरकार के दावे के बाद अमेरिका की भी प्रतिक्रिया आई है। चीन-तालिबान के वित्‍तीय लिंक पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है क‍ि चीन तालिबान के साथ कुछ समझौता कर लेगा।

Advertisement

 

उन्‍होंने कहा है कि चीन की तालिबान के साथ असल समस्या है और इस प्रकार उनके पास यह विश्वास करने का कारण है कि चीन अफगानिस्‍तान के नए शासकों के साथ कुछ समझौता करेगा।

 

तालिबान को चीन से पैसा मिलने के बारे में पूछे जाने पर बाइडेन ने कहा कि चीन पाकिस्तान, रूस और ईरान की ही तरह यह जानने की कोशिश कर रहा है कि एक दिन पहले तालिबान द्वारा घोषित नई सरकार पर सबसे अच्छी प्रतिक्रिया कैसे दी जाए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari