Advertisement
breaking news

Jodhpur Park – छात्रा ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, हुई मौत

कोलकाता

Jodhpur Park – जोधपुर पार्क में एक कॉलेज छात्रा ने ऊंची इमारत से छलांग लगा दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार वह डेढ़ साल से वहां एक मकान में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रही थी।

Advertisement

Jodhpur Park

सुबह करीब 11 बजे घर के लोगों ने किसी भारी चीज के गिरने की आवाज सुनी। इसके बाद वे घर के बाहर आए तो देखा कि युवती सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ी है।

घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लड़की कलना कॉलेज की छात्रा थी।

वह उस कॉलेज में मनोविज्ञान की पढ़ाई कर रही थी। मकान मालिक का दावा है कि लड़की ने आत्महत्या की है। हालांकि, इस घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari