Jorabagan – घर से व्यक्ति का शव बरामद

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Jorabagan में एक घर से व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया है। जोड़ाबागान स्थित एक घर के बंद कमरे से शव बरामद किया गया।

Jorabagan

मृतक का नाम अभिजीत बंद्योपाध्याय (58) है। जोड़ाबागान के सेन लेन निवासी अभिजीत एक बीमा कंपनी के कर्मचारी थे। वह चार मंजिला मकान के एक हिस्से में अकेले रहते थे।

उसकी दादी नीचे रहती थीं। रोज सुबह दीदी के घर से कोई अभिजीत को चाय देने ऊपर चला जाता था लेकिन गुरुवार की सुबह पता चला कि घर का दरवाजा बंद है।

काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर मृतक की बहन और पड़ोसी पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। घर में प्रवेश करने पर व्यक्ति का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ दिखा।

इसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गयी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लालबाजार होमिसाइड के अधिकारी भी पहुंचे।

दीवार पर खून के धब्बे भी मिले है। शुरुआती जांच में हत्या का अनुमान है। हालांकि यह घटना कैसे हुई, घटना के पीछे क्या कारण है, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share from here