breaking news

Jorasanko – जोड़ासांको में युवती की मौत, परिवार ने हत्या का लगाया आरोप

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Jorasanko में 18 वर्षीय युवती की मौत के बाद परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना 9 मित्र लेन की है।

Jorasanko

युवती की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। परिवार वालों का आरोप है कि पड़ोसी से विवाद के कुछ देर बाद वो ऊपर गई और नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।

परिजन ‘हत्या’ का आरोप लगा रहे हैं। युवती के नीचे गिरने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक का नाम फिरोजा परवीन (18) है। पारिवारिक और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पड़ोसी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर फिर विवाद शुरू हो गया।

कुछ देर बाद अचानक युवती दूसरी मंजिल की बालकनी से गिर गई और उसकी मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह घर में अकेली थी, घर के अन्य सदस्य शादी में गए थे।

तभी पड़ोसी तरन्नुम आरा से फिर विवाद हुआ। परिजनों का आरोप है कि उसकी पिटाई भी की गयी। फिरोजा के परिवार का साफ आरोप है कि उसे ऊपर से धक्का दिया गया।

Share from here