उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंस रही है। 50 हजार की आबादी वाले शहर का दिन तो कट जाता है, लेकिन रात ठहर जाती है। लगातार भूजल रिसाव हो रहा है। हालात बदतर होते जा रहे हैं। लोग कड़ाके की ठंड में घर के बाहर रहने को मजबूर हैं। उन्हें डर लगा रहता है कि घर कभी भी ढह सकता है। यहां के हालात का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी आज जोशीमठ जाएंगे।
Share from here
