K2 18B- पृथ्वी से दोगुना बड़े ग्रह पर मिला पानी, तलाशी जा रही जीवन की संभावनाएं

story
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पहली बार पृथ्वी के अलावा एक ऐसे ग्रह का पता लगाया है जहां जीवन की संभावनाए हो सकती हैं। इस ग्रह पर पानी भी है और इंसान के रहने के लिए अनुकूल तापमान भी। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

ये ग्रह पृथ्वी से दोगुने आकार का है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को के2 18 बी नाम दिया है। यह पृथ्वी से आकार में दोगुना है और इसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति भी पृथ्वी से ज्यादा है। यह पृथ्वी से 111 प्रकाश वर्षों की दूरी पर है। यह बहुत ज्यादा दूर है, इसलिए अभी यह पता लगाना मुश्किल है कि क्या वहा पहले से जीवन है।

लंदन के वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां नाइट्रोजन और मीथेन सहित अन्य अणु भी मौजूद हो सकते हैं। लेकिन अब तक किए गए अनुसंधान में इसकी जानकारी नहीं मिली है। आगे के अध्ययन में यह पता लगाया जाएगा कि वहां पर बादल कितने हैं। साथ ही वैज्ञानिकों को यह उम्मीद है कि आने वाले समय में अत्याधुनिक टेलिस्कोप से इसका पता लगाया जा सकता है।

Share from here