Advertisement

कादर खान नहीं रहे, कनाडा के अस्पताल में ली आखिरी सांस

मनोरंजन

साल 2019 के पहले दिन फिल्म जगत के लिए बुरी खबर आई और फिल्म जगत ने मशहूर और दिग्गज अभिनेता कादर खान को खो दिया | कादर खान का कनाडा के एक अस्पताल में निधन हो गया | कादर खान के निधन की पुष्टि उनके बेटे सरफराज ने की है | कादर खान पिछले 16-17 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषा की फिल्मों में भी काम किया और 300 से अधिक फिल्मों में एक अलग पहचान बनायी| कादर खान के निधन से बॉलीवुड ने एक बेहतरीन एक्टर को खो दिया | बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अदाकारी और शानदार डायलॉग से लोहा मनवाने वाले मशहूर एक्टर कादर खान की हालत पिछले कुछ दिनों से नाजुक बनी हुई थी | खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया था | अस्पताल में भर्ती होने के बाद कादर खान के निधन की अफवाह भी उड़ी थी | इस खबर को कादर खान के बेटे सरफराज ने झूठा बताया था | कादर खान लंबे समय से सांस की समस्या से जूझ रहे थे | उनके दिमाग ने भी काम करना बंद कर दिया था | कादर खान प्रोगेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जूझ रहे थे | इस बीमारी की वजह से कादर खान का दिमाग बुरी तरह से प्रभावित हुआ था | बीते साल कादर खान ने अपने घुटनों की सर्जरी करवाई थी जिसके बाद से लगातार उनकी सेहत में गिरावट हुई |

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *