breaking news

Kaliaganj – नाबालिग की हत्या के बाद रणक्षेत्र में बदला कालियागंज

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

नाबालिग की हत्या के बाद कालियागंज (Kaliaganj) का साहेबघाटा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया है। स्थानीय निवासियों ने आज सुबह से ही राज्य मार्ग को जाम कर विरोध शुरू कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। परिजनों व स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने घर के पास तालाब के किनारे बच्ची का शव पड़ा देखा।

परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। मामले पर राज्य में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, “बंगाल में एक और नाबालिग लड़की का बलात्कार और हत्या कर दी गई है। बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए खेद है। पुलिस “भाईपो के नबजोवर” के लिए सुरक्षा व्यवस्था करने में व्यस्त है। दुर्भाग्य से आम लोग; खासकर महिलाएं कीमत चुका रही हैं। राज्य सरकार की निष्क्रियता से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

Share from here