Advertisement
breaking news

Kaliaganj – कलियागंज में युवक का शव बरामद

बंगाल

नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या के बाद कालियागंज (Kaliaganj) में एक युवक का गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम मृत्युंजय बर्मन है। 33 वर्षीय मृत्युंजय का घर राधिकापुर के चटगांव इलाके में है। बीती रात कालियागंज थाने की पुलिस ने युवक का गोलियों से छलनी शव बरामद किया।

Advertisement

घटना पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर हमला बोलै है। उन्होंने कहा कालियागंज में 33 साल के राजबंशी युवक की ‘ममता’ पुलिस ने बेरहमी से हत्या कर दी। ट्रिगर हैप्पी ‘ममता’ पुलिस ने एक भाजपा पंचायत समिति सदस्य बिष्णु बर्मन के घर आधी रात (27 अप्रैल; 2023) रात 2:30 बजे छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने मृत्युंजय बर्मन नाम के एक राजबंगशी युवक की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। यह अत्याचार है। कल दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने कालियागंज के लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी और कुछ ही घंटों में पुलिस ने उनका पालन किया। उन्हें इस नृशंस हत्या की जिम्मेदारी लेनी होगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari