Advertisement
breaking news

Kalighat OC – कालीघाट थाना के ओसी सस्पेंड, हाथ मे बंदूक लिए फ़ोटो…

कोलकाता

Kalighat OC – कालीघाट थाना के ओसी गौतम दास को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह उनकी एक फ़ोटो है।

Advertisement

Kalighat OC

गौतम दास को निलंबित करने के बाद उनकी जगह चमेली मुखोपाध्याय को नया ओसी नियुक्त किया गया है।

गौतम दास पहले कोलकाता पुलिस की स्पेशल ब्रांच में थे। उन्हें दूसरे चरण से ठीक पहले कालीघाट पुलिस स्टेशन का OC बनाया गया था।

हालाँकि, पदभार संभालने के तुरंत बाद ही गौतम विवादों में घिर गए। यह विवाद एक स्क्रीनशॉट को लेकर शुरू हुआ।

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने अपने ‘X’ हैंडल पर उस तस्वीर को शेयर करके चुनाव आयोग का ध्यान इस मामले की ओर खींचा। इसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

जयप्रकाश मजूमदार द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में गौतम दास पुलिस की वर्दी पहने एक कुर्सी पर बैठे नज़र आ रहे हैं।

वे एक अत्याधुनिक हथियार से निशाना साध रहे हैं। तस्वीर के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा है, “एक नए असाइनमेंट के लिए तैयार।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari