sunlight news

कल्याण का शुभेंदु पर हमला : पद का लोभी, मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं

बंगाल
राज्य के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी के विधायक पद छोड़ने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी एक बार फिर उन पर हमलावर हैं। एक बार फिर उन्हें कल्याण ने पद का लोभी करार दिया है और कहा है कि वह (शुभेंदु अधिकारी) मुख्यमंत्री अथवा उप मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। 
कल्याण बनर्जी ने कहा कि शुभेंदु के विधायक पद छोड़ने से बड़ी राहत मिली है। यह राहत की बात है कि उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। कल्याण ने कहा कि वह पद के लोभी हैं। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री या उप मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। वह जिस पार्टी में जाना चाहें जा सकते हैं। हम ममता बनर्जी के नेतृत्व में अगला चुनाव जीतने के प्रति आश्वस्त हैं।
इसके पहले भी कल्याण बनर्जी ने शुभेंदु पर इसी तरह का आरोप लगाया था जिसका जवाब मंगलवार को शुभेंदु ने हल्दिया की एक जनसभा से देते हुए कहा था कि शुभेंदु अधिकारी किसी पद का लोभी नहीं है। सम्मान गिरवी रखकर काम नहीं कर सकता।
अब बुधवार को शुभेंदु विधानसभा में गए थे और अध्यक्ष विमान बनर्जी की गैर मौजुदगी में अपना इस्तीफा पत्र सचिव को सौंप आए हैं।
Share from here