Advertisement
PM Modi on Bengal

PM Modi Bengal Visit – पीएम मोदी आज बंगाल को देंगे 18680 करोड़ की सौगात, ब्रिगेड ग्राउंड में…

कोलकाता बंगाल

PM Modi Bengal Visit – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य के दौरे पर आ रहें हैं। वे कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Advertisement

PM Modi Bengal Visit

पीएम आज करीब 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।

रैली मंच के अलावा, ब्रिगेड परेड ग्राउंड के दक्षिण-पश्चिम कोने में एक अलग एडमिनिस्ट्रेटिव स्टेज भी बनाया गया है।

इस मंच से प्रधानमंत्री राज्य की कई सड़क और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इनमें पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्य में NH-19 तथा पश्चिम बंगाल में NH-114 के विभिन्न खंड शामिल हैं।

इन परियोजनाओं से सड़क सुरक्षा में सुधार होने, यात्रा समय घटने, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण कम होने के साथ-साथ क्षेत्रीय संपर्क बढ़ने की उम्मीद है।

PM Modi Bengal Visit – प्रधानमंत्री NH-116A पर बनने वाला 231 किलोमीटर लंबा चार लेन का खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे की आधारशिला रखेंगे।

यह परियोजना खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच बनने वाले आर्थिक गलियारे का हिस्सा है और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुरा, हुगली, पूर्वी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी।

PM Modi Bengal Visit – इस परियोजना के पूरा होने पर खड़गपुर और मोरग्राम के बीच सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होगी।

जिससे यात्रा की दूरी लगभग 120 किलोमीटर तक कम हो जाएगी और यात्रा समय में सात से आठ घंटे तक की बचत होने का अनुमान है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari