Advertisement
breaking news

Kalyani Blast – कल्याणी विस्फोट मामले में एक और मौत, मृतकों की संख्या हुई 5

बंगाल

Kalyani Blast – कल्याणी विस्फोट घटना में एक और मौत हो गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

Advertisement

Kalyani Blast

इससे पहले चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मौत के बाद अब तक कुल मृतकों की संख्या पांच हो गई है।

पिछले शुक्रवार को नदिया के कल्याणी में वार्ड 20 के रथतला में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। उस समय फैक्ट्री में काम चल रहा था।

पटाखा फैक्ट्री में फंसने से 4 श्रमिकों की मौत हो गई थी। एक अन्य महिला कर्मचारी घायल हो गई थी जिसे घायल अवस्था में कल्याणी स्थित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां इलाज के दौरान महिला श्रमिक उज्ज्वला भुइयां की मौत हो गई। 59 वर्षीय महिला की मौत से क्षेत्र में शोक की छाया छा गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari