मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों की मानें तो कमलनाथ को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
थोड़ी देर पहले ही कमलनाथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचीं हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के भीतर चर्चा चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर भी है।
Share from here
