भाजपा में शामिल होने के बाद ममता सरकार में मंत्री रहे कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को अपने गढ़ पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में रोड शो किया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित थे।
उन्होंने एक के बाद एक कई हमले किये और कहा कि मुझे पता है मुख्यमंत्री आ रही है, वो क्या कहेंगीं वो भी मैं जानता हूँ। उनकी सभा के अगले दिन ही मैं सभा कर के उनके सभी आरोपों का जवाब दूँगा। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे बारे में बात करते हैं उन्हें बता दूँ कि मुख्यमंत्री ने जब शुरुआत में चुनाव लड़ा था तब एक तरफ जोड़ा फूल का चिन्ह था तो दूसरी तरफ कमल का चिन्ह था और वे खुद कांग्रेस से आई थीं। उन्होंने सौगत राय पर भी एक के बाद एक हमले किए और उन्हें अवसरवादी करार दिया
इस मौके पर सुवेंदु ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बंगााल में भाजपाा भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। बुधवार को तृणमूल कांग्रेस ने भी यहीं पर शक्ति प्रदर्शन किया था। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने भारी भीड़ के बीच नया नारा देते हुए कहा, ‘इस बार, दो सौ पार।’
