Advertisement
sunlight news

कांथी में जमकर बरसे शुभेंदु अधिकारी

बंगाल

भाजपा में शामिल होने के बाद ममता सरकार में मंत्री रहे कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को अपने गढ़ पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में रोड शो किया। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित थे।

Advertisement

 

उन्होंने एक के बाद एक कई हमले किये और कहा कि मुझे पता है मुख्यमंत्री आ रही है, वो क्या कहेंगीं वो भी मैं जानता हूँ। उनकी सभा के अगले दिन ही मैं सभा कर के उनके सभी आरोपों का जवाब दूँगा। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरे बारे में बात करते हैं उन्हें बता दूँ कि मुख्यमंत्री ने जब शुरुआत में चुनाव लड़ा था तब एक तरफ जोड़ा फूल का चिन्ह था तो दूसरी तरफ कमल का  चिन्ह था और वे खुद कांग्रेस से आई थीं। उन्होंने सौगत राय पर भी एक के बाद एक हमले किए और उन्हें अवसरवादी करार दिया

 

इस मौके पर सुवेंदु ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बंगााल में भाजपाा भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। बुधवार को तृणमूल कांग्रेस ने भी यहीं पर शक्ति प्रदर्शन किया था। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने भारी भीड़ के बीच नया नारा देते हुए कहा, ‘इस बार, दो सौ पार।’ 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari