Advertisement
breaking news

उडुपी के कॉलेज में हिजाब पहने लड़कियों ने किया प्रदर्शन, जवाब में भगवा पहनकर आए स्टूडेंट्स ने की नारेबाजी

अन्य

कर्नाटक में स्कूल-कॉलेजों में लड़कियों के हिजाब पहनने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। उडुपी में मंगलवार सुबह छात्राओं ने हिजाब पहनकर कॉलेज में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके जवाब में भगवा दुपट्टे पहने छात्र उनके सामने आ गए। दोनों तरफ से जबर्दस्त नारेबाजी हुई। इसके बाद कॉलेज के प्रोफेसर्स ने मामला संभाला।

Advertisement

 

हिजाब विवाद को लेकर आज कर्नाटक हाईकोर्ट में भी सुनवाई हो रही है। जस्टिस कृष्णा दीक्षित मामले की सुनवाई कर रही हैं। इस मामले की लिस्टिंग के साथ ही उन्होंने कहा कि एक मामले में जो भी फैसला होगा, वह सभी याचिकाओं पर लागू होगा। इसके साथ ही कोर्ट ने कुछ और दस्तावेज भी मांगे हैं। कोर्ट सभी डॉक्यूमेंट्स पहुंचने के बाद इस पर सुनवाई शुरू करेगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari