कर्नाटक के राज्य विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मगौड़ा का शव चिक्कमगलुरु के कडूर के पास एक रेलवे ट्रैक पर पाया गया। उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या हो इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
इस घटना को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने दुख व्यक्त किया है। देवगौड़ा ने कहा कि ये दुख और हैरान करने वाली बात है कि डिप्टी चेयरमैन ने सुसाइड कर लिया है। वह एक शानदार इंसान थे, उनकी मौत राज्य के लिए बड़ा नुकसान है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
मंगलवार को ही दोपहर 2 बजे धर्मेगौड़ा का अंतिम संस्कार किया जाएगा, इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी वहां मौजूद रहेंगे। राज्य सरकार में मंत्री बोम्माई के मुताबिक, बीती रात 6.30 बजे धर्मेगौड़ा ने अपने ड्राइवर को बताया कि वो किसी को लेने जा रहे हैं लेकिन वो वापस नहीं आए। उसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और फिर लाश का पता चला।
