Advertisement
breaking news

करुणामयी – पुलिस ने धरना दे रहे TET आवेदकों को जबरन हटाया

कोलकाता

कोलकाता में टेट अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर बृहस्पतिवार देर रात को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यह कहते हुए तितर-बितर कर दिया कि इलाके में धारा 144 लागू है।

Advertisement

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के प्रधान कार्यालय के पास धरने पर बैठे लगभग 500 प्रदर्शनकारियों को हटा दिया, जिन्होंने 2014 की टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद मेधा सूची से हटाए जाने का दावा किया था। 

इससे पहले, प्रदर्शनकारियों ने घरनास्थल खाली करने की पुलिस की अपीलों नजरअंदाज कर दिया था. प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा था कि वे सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद ही धरना खत्म करेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari