Advertisement

पीएम मोदी आज करेंगे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे। पीएम मोदी वाराणसी पहुंच गए है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने एयरपोर्ट पर पीएम की अगवानी करी।

Advertisement

 

प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से संपूर्णानंद मैदान तक हेलिकॉप्टर से आएंगे। जहां से बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए रवाना होंगे। बाबा काल भैरव के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी खिड़किया घाट जाएंगे। वहां से क्रूज में सवार होकर 1.30 बजे घाट के रास्ते कॉरिडोर में प्रवेश करेंगे।

बाबा के दर्शन के बाद 1:50 बजे विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद पीएम बरेका गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। शाम को रो-रो बोट से गंगा आरती में शामिल होंगे। लगभग 5:30 बजे सभी नेता गंगा आरती में शामिल होंगे। आरती के बाद प्रधानमंत्री वापस बरेका जाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari