Advertisement
breaking news

जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर की टारगेट किलिंग

जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर टारगेट किलिंग की है। आतंकियों ने पुलवामा में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा को निशाना बनाया। संजय शर्मा बैंक में गार्ड था। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आचन के काशीनाथ शर्मा के पुत्र संजय शर्मा पर आतंकवादियों ने उस समय गोलीबारी की जब वह स्थानीय बाजार जा रहे थे। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari