Advertisement

जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल ने कश्मीरी पंडितों के लिए लांच की वेबसाइट, जमीन वापस पाने में मिलेगी मदद

जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास व उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस पोर्टल को लांच करते हुए बताया कि अधिकारिक रूप से पोर्टल को आज लांच किया जा रहा है लेकिन वेबसाइट एक सप्ताह पहले ही शुरू कर दिया गया था। इसके जरिए करीब 745 शिकायतें भी कश्मीरी पंडितों ने दर्ज कराई है। 

Advertisement

 

कश्मीरी पंडितों के लिए लांच किए गए इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के विस्थापित कश्मीरी पंडितों की संपत्तियों सहित उनकी अन्य समस्याएं दर्ज की जा सकेगी और उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा सकेगा। 

 

इस पोर्टल पर कश्मीरी पंडित व्यक्तिगत या सार्वजनिक संपत्तियों संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज कराने के बाद उनको एक यूनिक आईडी मिल जाएगा। इसके बाद यह आवेदन संबंधित जिले में भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी और समय-समय पर शिकायतकर्ता या पीड़ित पक्ष को अपडेट भी किया जाएगा। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari