Advertisement
breaking news

kestopur – रविन्द्र पल्ली में महिला की हत्या, एक गिरफ्तार

कोलकाता

kestopur के रवींद्रपल्ली में देर रात एक गृहिणी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का नाम अभिषिक्ता डे साहा बताया गया।

Advertisement

kestopur

बागुइआटी पुलिस स्टेशन के अनुसार, शव रहस्यमय तरीके से बिस्तर पर पड़ा था। उसके गले मे कपड़ा भी बंधा हुआ था। महिला ब्यूटी पार्लर कर्मी बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका के पति बुद्धदेव साहा जो एक निजी संस्था में कर्मचारी हैं, जब घर लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी का शव देखा।

इसके बाद बागुईआटी थाने को सूचना दी गई, जहां पुलिस पहुंची। और शव को बरामद किया। बताया गया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आर.जी. कार अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने घटना की जांच करते हुए आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य के नमूने जुटाएं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई।

पुलिस ने 4 घंटे के भीतर ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बागुईआटी से कौशिक साहा को गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया कि दोनों की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। वहां से दोनों संपर्क में आए। जब महिला ने संपर्क से निकलना चाहा तो कौशिक ने घटना को अंजाम दे दिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari