Advertisement
breaking news

Kestopur Fire – रबिंद्रपल्ली बाजार में लगी आग, फटा सिलेंडर

कोलकाता

Kestopur Fire – केष्टोपुर में सिलेंडर फटने से खाने की दुकान में भयानक हादसा हुआ है। रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है।

Advertisement

घटना आज दोपहर केस्टपुर के रवींद्रपल्ली बाजार के अंदर हुई। आग में कई लोग घायल हो गए है इनमें से दो की शारीरिक स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आग की सूचना पाकर बागुईआटी पुलिस, दमकल की कई गाड़ियां, एंबुलेंस और बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले बंद दुकान से धुआं निकलते देखा और उसी समय अचानक विस्फोट हो गया। दुकान का शटर टूटकर सड़क पर आ गया।

आग सड़क पर लगे बिजली के खंभे में भी लग गई। आग बुझाने का काम अभी भी जारी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari