Khamenei ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है। अमेरिका और इजराइल के हमले में सुप्रीम लीडर मारे गए हैं।
Khamenei
बीती रात इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मौत का दावा किया था।
दोनों के दावे के बाद ईरान ने पहले इसे खारिज करते हुए कहा कि वे सुरक्षित है लेकिन अब ईरान ने भी मौत की पुष्टि कर दी है। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
ट्रंप ने कहा है कि इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक खामेनेई की मौत हो गई है। यह न केवल ईरान की जनता के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के उन अनेक देशों के लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके आतंकियों ने मार डाला।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खामेनेई के अलावा उनके परिवार के कई अन्य लोगों की भी इस हमले में मौत हो गई है।
