Advertisement

खाण्डल विप्र सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। खाण्डल विप्र सेवा समिति (लिलुआ से शेवङाफुली अंचल) ने गत दिनों रिसङा सेवक संघ के सभागार में होली मिलन समारोह आयोजित किया। युवा उद्योगपति योगाचार्य सज्जन कुमार झिकनाङिया, विश्व हिन्दू परिषद पश्चिमी बंगाल के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रूंथला, गणेश नारायण सेवा संघ के अध्यक्ष रामगोपाल चोटिया, जगदीश गोवला, पवन कुमार जोशी, राजकुमार नोवाल, दिलिप सेवदा, संस्था के अध्यक्ष बजरंग लाल डिडवानिया, महिला मंच की अध्यक्षा पुनीता सोती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभकरण मंगलियारा आदि विशिष्ट गणमान्य सदस्य मंचासीन थे।

Advertisement

मंचासीन सदस्यों ने भगवान गणेश एवं परशुराम को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। पण्डित मंगल चन्द्र जोशी एवं राजकुमार पुरोहित ने मंगलाचरण किया। वरिष्ठ सदस्यों ने अपने वक्तव्य में समाज का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान ख्याति प्राप्त कवियों के द्वारा हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका संचालन संस्था के पूर्व सचिव जयकुमार रुंथला (रुसवा) ने किया।

नन्द किशोर सोती, रामगोपाल माटोलिया, संदीप रूंथला, राकेश चोटिया, संतोष माटोलिया, सुनील नोवाल, सुबोध रूंथला, अनिल बील, राजेश चोटिया, बाबु लाल पिपलवा, ललित पिपलवा, विनोद डिडवानिया एवं रमेश जोशी ने आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।

परिवार की बेटियों में प्रियांसी माटोलिया एवं तृप्ति नोवाल ने संयुक्त रूप से मंगल प्रार्थना करके मंच का संचालन करते हुए सभी को भावविभोर कर दिया। यह जानकारि संस्थापक सदस्य विजय कुमार नोवाल नें दी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari