Advertisement
breaking news

Khetri – झुंझुनूं के खेतड़ी में बड़ा हादसा, खदान में लिफ्ट की चेन टूटी, गिरी 1875 फिट नीचे, कोलकाता से गई विजिलेंस टीम सहित 14 लोग फंसे

राजस्थान

Khetri – राजस्थान के झुंझुनूं के खेतड़ी इलाके में स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा हुआ है।

Advertisement

Khetri

लिफ्ट की चेन टूटने के कारण लिफ्ट 1800 फीट नीचे गिर पड़ी। हादसे के समय लिफ्ट में कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम और KCC (खेतड़ी कॉपर कॉर्पोरेशन) के कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।

फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपेरशन जारी है। आसपास के अस्पतालों से सभी एंबुलेंसों को बुलाया गया है। डॉक्टरों की टीमों को भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

जानकारी के मुताबिक 1800 फीट नीचे गिरी लिफ्ट में कोलकाता की विजिलेंस टीम समेत 14 अधिकारी फंसे हुए हैं।

विजिलेंस टीम मंगलवार शाम को खदान में उतरी थी। खदान से निकलते वक्त करीब रात 8:10 बजे लिफ्ट की चेन टूट गई। इन्हें निकालने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari