Advertisement

खेल मंत्री किरेन रिजिजू कोरोना संक्रमित

देश

खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। खेल मंत्री रिजिजू ने उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हाल फिलहाल में मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपनी कोरोना जांच करवा लें। बता दें कि किरेन रिजिजू असम चुनाव के दौरान कई रैलियां और चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित किया था।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आए हैं लेकिन वह पूरी तरह से फिट महसूस कर रहे हैं। रिजिजू ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि कोविड-19 की दोबारा जांच कराने के बाद आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari