Advertisement
breaking news

कराड स्टेशन पर हिरासत में लिए गए बीजेपी नेता किरीट सोमैया, मंत्री पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप

महाराष्ट्र

बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सोमवार को दावा किया है कि कोल्हापुर जाते समय पुलिस ने उन्हें महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड में ही रोक दिया।

Advertisement

 

किरीट सोमैया को सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया है। रविवार को भी सोमैया ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ पर उनके द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें कोल्हापुर जाने से रोका।

 

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े ने बताया कि जिला पुलिस की एक टीम कराड पहुंची और सोमैया को कराड रेलवे स्टेशन पर रोका गया और (धारा-144) आदेश की एक प्रति दी गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari