Advertisement
breaking news

KMC Councillor Arrested – तृणमूल के एक और पूर्व पार्षद गिरफ्तार, फिरहाद हकीम…

कोलकाता

KMC Councillor Arrested – कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के एक और पूर्व पार्षद को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।

Advertisement

KMC Councillor Arrested

गार्डनरीच के तृणमूल नेता और पूर्व पार्षद शम्स इक़बाल को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।

वे पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के करीबी सहयोगी माने जाते है और कई सार्वजनिक बैठकों और कार्यक्रमों में उनके साथ मंच साझा करते देखे गए हैं।

आरोप है कि नेता ने गार्डन रीच इलाके में एक व्यवसायी को डरा-धमकाकर 70 लाख की रंगदारी वसूली थी।

शम्स कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड नंबर 134 के पार्षद थे। मोहम्मद शादाब नाम के एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में कहा गया है कि जून 2023 से शम्स और उनके सहयोगियों ने शिकायतकर्ता से पैसे वसूलना शुरू कर दिया था और कहा था कि बिना किसी रुकावट के कारोबार करने के लिए पैसे देने होंगे।

उनसे कुल ₹70 लाख की रंगदारी वसूली गई। पार्षद ने पैसे न देने पर व्यवसायी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

शिकायतकर्ता ने अपना कारोबार सुचारू रूप से चलाने के लिए पैसे दे दिए, क्योंकि उन्हें तब तक पुलिस के पास जाने से डर लग रहा था।

आगे उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसके बाद भी बंदूक की नोक पर उनसे किश्तों में और पैसे वसूले गए।

व्यवसायी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद के खिलाफ़ FIR दर्ज की। शम्स के अलावा, FIR में उनके करीबी सहयोगियों—जिनमें मोहम्मद फ़राज़ और फ़िरोज़ कुरैशी शामिल हैं—को भी आरोपी बनाया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari