Advertisement
breaking news

कोलकाता नगर निगम चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने की प्रेस कांफ्रेंस

कोलकाता

कोलकाता नगर निगम चुनाव की तारीख घोषणा के बाद पहली प्रेस कांफ्रेंस में राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि 144 वार्डों 19 दिसम्बर को चुनाव होंगे और नतीजों की तारीख जल्द ही बता दी जाएगी। जहाँ तक है 21 तारीख को नतीजे आ सकते हैं।

Advertisement

 

इस बार 40,48,352 वोटर है और कुल 1707 मतदान केंद्र होंगे जिनमे 4742 मुख्य बूथ होंगे और 385 सहायक बूथ होंगे। चुनाव ईवीएम से होंगे और मतदान का समय सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा।

 

डोर टू डोर प्रचार के लिए 5 लोग ही जा सकेंगे। इस दौरान कमीशन ने बताया कि राज्य द्वारा हावड़ा में चुनाव सम्बंधित कोई बात नही हुई है। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 1 दिसम्बर है, नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 4 दिसम्बर है। पुनः मतदान की स्थिति में 20 दिसम्बर को मतदान होंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari