Advertisement

वार्ड 22 से भाजपा प्रार्थी मीनादेवी पुरोहित ने भरा नामांकन

कोलकाता निगम चुनाव

सनलाइट, कोलकाता। वार्ड 22 से लगातार पांच बार पार्षदा रह चुकी मीनादेवी पुरोहित ने आज बुधवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम जा कर अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले मीनादेवी ने पोस्ता के गणेश मंदिर जा कर पूजा की।

Advertisement

 

मन्दिर से निकलने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दे कर लगातार पांच बार जीत दिलाई है। वार्ड के लोग नए चेहरे को सिरे से नकार देंगे।

 

इस दौरान भाजपा नेत्री के साथ उमेश राय, सुरेंद्र जैन, उत्तम माली, मुकुंद दुबे सहित कई नेता, समर्थक तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari