Advertisement
breaking news

वार्ड 72 – निर्दलीय प्रत्याशी सच्चिदानंद बंदोपाध्याय के समर्थकों को परेशान करने का आरोप

कोलकाता निगम चुनाव

कोलकाता नगर निगम के वार्ड 72 से निर्दलीय उम्मीदवार सच्चिदानंद बंद्योपाध्याय ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शेक्सपियर सरणी पुलिस ने सोमवार रात उनके एक अनुयायी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

 

कथित तौर पर रामचंद्र गेन नाम के शख्स को दो पुलिसकर्मियों ने सोमवार रात करीब 10 बजे राममय रोड स्थित उसके घर से उठा लिया। दोनों सिविल ड्रेस में थे। रामचंद्र गेन के परिवार के अनुसार, रामचंद्र लंबे समय से सच्चिदानंद बंद्योपाध्याय और तृणमूल के समर्थक थे। आरोप लगा है कि रामचन्द्र सचिदानंद के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari