सनलाइट, कोलकाता। कोलकाता नगर निगम अंतर्गत वार्ड 22 में पार्षदा मीना देवी पुरोहित द्वारा क्षेत्र में सेनेटाइजिंग का कार्य किया गया।
पूर्व उप महापौर एवं वर्तमान पार्षदा मीना देवी पुरोहित ने बताया कि छह घण्टे चले इस कार्य के दौरान हमने पोस्ता थाना, गांगुली लेने, बसाक स्ट्रीट, कलाकार स्ट्रीट (वार्ड क्षेत्र), राजा कटरा, लेबर क्वार्टर जहाँ बड़ी संख्या में मुटिया मजदूर रहते हैं के अलावा कई जगहों पर सेनेटाइजिंग करवाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सक्रियता दिखाई। अभी तक वार्ड के एक चौथाई क्षेत्र में यह कार्य कर लिया गया है जल्द ही पूरे वार्ड को सेनेटाइज किया जायेगा।
