Advertisement

कोलकाता के पहले कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट नेगेटिव

कोलकाता

कोलकाता। देश में तेजी से फैलते जा रहे कोरोना संक्रमण के बीच बंगाल से अच्छी खबर सामने आई है। यहां लंदन से लौटा जो युवक सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था वह अब स्वस्थ हो चला है। अब जो जांच रिपोर्ट आई है उसमें वह कोरोना नेगेटिव निकला है।

Advertisement

राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि नियमानुसार इलाज के बाद नमूने जांचे जाते हैं। अभी पहली रिपोर्ट आई है जिसमें उसके शरीर में संक्रमण का अब कोई भी लक्षण नजर नहीं आया है। हालांकि सोमवार को दूसरी जांच होगी जिसके बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग उसे स्वस्थ घोषित करेगा।

नियमानुसार स्वस्थ होने के बाद भी उसे 14 दिन तक अस्पताल में रहना होगा। डॉक्टर और स्वास्थ्य अधिकारी उस पर नजर रखेंगे। गत 17 मार्च को इस युवक के शरीर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद राज्य में कोरोना को लेकर दहशत फैलने की शुरुआत हुई थी। अब जबकि वह स्वास्थ्य हो चुका है तो राज्य प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari