Advertisement
breaking news

Kolkata Accident – मा फ्लाईओवर पर दुर्घटना, 2 घायल

कोलकाता

Kolkata Accident – फिर शहर में सड़क दुर्घटना हुई है। इस बार मा फ्लाईओवर पर बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं।

Advertisement

Kolkata Accident

दुर्घटना में बाइक चालक व सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार डोमजुर हावड़ा से साल्टलेक स्थित आईटी कंपनी जाने के लिए युवती ने एप बाइक की थी।

फ्लाईओवर पर बाइक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक पलट गई। बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। गंभीर रूप से बाइक चालक को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवती का रूबी जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि बाइक की तेज गति दुर्घटना का कारण थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari