Advertisement
breaking news

Kolkata Airport – कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरी बिजली, 2 ग्राउंड स्टाफ घायल

कोलकाता

Kolkata Airport – कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में लगातार बारिश जारी है और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

Kolkata Airport

एकाधिक जगह जलजमाव की स्थिति हो गई है। इस बिच एक हादसे की खबर सामने आई है। कोलकाता एयरपोर्ट में बिजली गिरने से 2 लोग घायल हो गए है।

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह भयानक दुर्घटना उस समय हुई जब हवाई अड्डे के रनवे पर ‘अमीरात’ एयरलाइंस की एक फ्लाइट लैंड कर चुकी थी

दोनों ग्राउंड स्टाफ विमान से यात्रियों का सामान नीचे उतारने के काम में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक गरज के साथ जोरदार बिजली गिरी।

जिसकी चपेट में दोनों कर्मचारी आ गये घायलों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari