breaking news

Kolkata Airport – कोलकाता एयरपोर्ट पर 707 विदेशी कछुए बरामद

कोलकाता

Kolkat Airport – कोलकाता एयरपोर्ट पर 707 जीवित विदेशी कछुए ज़ब्त किए गए। एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है।

Kolkata Airport

बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने एक भारतीय यात्री की तलाशी ली।

इस दौरान 707 कछुए बरामद किए गए। अधिकारियों ने ज़ब्त किए गए कछुए की पहचान ‘रेड-ईयर्ड स्लाइडर’ के तौर पर की, जो एक विदेशी प्रजाति है।

Kolkata Airport – AIU ने बताया कि यात्री के पास इनके लिए कोई वैध दस्तावेज़ नहीं थे। कस्टम्स अधिकारियों ने बिना मंज़ूरी के भारत लाए गए इन कछुओं को ज़ब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कस्टम्स सूत्रों के मुताबिक, भारतीय यात्री बुधवार (22 जुलाई) को इंडिगो की फ्लाइट 6E-1058 से कोलकाता पहुंचा था।

‘ग्रीन चैनल’ से गुज़रने के बाद, शक होने पर AIU अधिकारियों ने उसे रोक लिया। बाद में उसके चेक-इन सामान की तलाशी लेने पर 707 जीवित ‘रेड-ईयर्ड स्लाइडर’ कछुए मिले।

कछुओं की इस विदेशी प्रजाति को ‘इनवेसिव’ (आक्रामक/हानिकारक) विदेशी प्रजाति माना जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि कछुओं को कस्टम्स एक्ट, 1962, वन्यजीव (संरक्षण) एक्ट, 1972 और CITES नियमों के तहत ज़ब्त किया गया। यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

Share from here