Advertisement
breaking news

Kolkata Airport – फ्लाइट में बम की खबर, मची अफरा तफरी

कोलकाता

Kolkata Airport पर फ्लाइट में बम की खबर से यात्रियों में आतंक फैल गया। घटना रविवार की है। चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी।

Advertisement

Kolkata Airport

इंडिगो की फ्लाइट दोपहर करीब 3 बजे कोलकाता से चेन्नई के लिए रवाना होने वाली थी। यात्री विमान में चढ़ गये थे। तभी विमान में बम की खबर मिली।

विमान को तुरंत पार्किंग बे में ले जाया गया। यात्रियों को नीचे उतारा गया। इमरजेंसी सर्विस को सूचित किया गया। डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुँचा।

विमान के चारों ओर गहन तलाशी ली गई। हालांकि विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बम की खबर के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari