Advertisement
breaking news

Kolkata – एक बार फिर केंद्रीय वाहिनी के जवान पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोलकाता

Kolkata – उलबेड़िया, श्रीरामपुर के बाद अब कोलकाता में केंद्रीय बल के जवान पर छेड़छाड़ का आरोप लगा। घटना चितपुर की है।

Advertisement

Kolkata

चितपुर के पाइकपारा में महिला के साथ छेड़खानी का आरोप केंद्रीय बल के एक जवान पर लगा है। महिला और आस पास के लोगों ने जवान को पकड़ के पुलिस को घटना की खबर दी।

पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दो बहनें घर पर थीं। आरोप है कि देर रात केंद्रीय वाहिनी का जवान उनके घर में घुस आया और छेड़छाड़ की।

उल्लेखनीय कि इससे पहले भी उलबेड़िया और श्रीरामपुर में केंद्रीय वाहिनी के जवान पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari