Advertisement

बहुमंजिली इमारत से गिरकर युवती की मौत

कोलकाता

कोलकाता के बांगुड एवेन्यू इलाके में एक बहुमंजिली इमारत से गिरकर युवती की मौत हो गई । उसकी पहचान 18 वर्षीय निधि पोद्दार के तौर पर हुई है। 

Advertisement
पुलिस ने बताया है कि रविवार रात वह घर से निकली थी और  देर  रात घर से दो किलोमीटर दूर एक बहुमंजिली इमारत के नीचे उसकी लाश बरामद हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि वह सबसे ऊपरी मंजिल से नीचे गिरी है। हालांकि उसने खुदकुशी की है या किसी ने उसे छत से फेंका है, इस बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। 
 पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। परिवार वालों ने बताया है कि रात के समय वह कलम खरीदने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। उसका फोन भी बंद हो गया था जिसके बाद परिजन चिंता में पड़ गए थे। खोजबीन करने पर घर से दो किलोमीटर दूर बांगुर एवेन्यू में एक बहुमंजिली इमारत के नीचे उसका शव बरामद किया गया है। पुलिस  ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी  है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari